Republic Day 2022: गणतंत्र दिवस को लेकर इतने दिनों तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा लाल किला
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi News) में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं. इसके साथ ही सुरक्षा भी चाक चौबंद की जा रही है ताकि राजपथ (Rajpath,Delhi) के समारोह में कोई खलल ना पड़े. इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कहा है कि लाल किला 5 दिनों के लिए आम लोगों के लिए बंद रहेगा.
एक बयान में दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी दी. दिल्ली पुलिस ने कहा- ‘गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा की दृष्टि से लाल किला दिनांक 22 जनवरी 2022 से, दिनांक 26 जनवरी 2022 तक, आम नागरिकों एवं पर्यटकों के लिए बन्द रहेगा.’
दिल्ली पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द
उधर एक और फैसले में दिल्ली पुलिस के सभी कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. पुलिस ने कहा है कि स्वास्थ्य के आधार पर छोड़कर अन्य सभी छुट्टियां रद्द हो गई हैं. दिल्ली पुलिस के एक आदेश के अनुसार, ‘गणतंत्र दिवस परेड से संबंधित प्रबंधो के मद्देनजर अगले आदेश तक स्वास्थ्य अवकाश को छोड़कर सभी कर्मियों की हर प्रकार की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है.’ आदेश में कहा गया है कि सभी वरिष्ठ पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया जाता है कि वे सुनिश्चित करें कि अधिक से अधिक कर्मियों को गणतंत्र दिवस परेड से संबंधित ड्यूटी पर लगाया जाए.
इससे पहले मंगलवार को दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा था कि दिल्ली में 20 जनवरी से 15 फरवरी तक पैरा-ग्लाइडर, पैरा-मोटर, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट, क्वॉडकाप्टर्स, पैरा-जंपिंग आदि का उपयोग प्रतिबंधित है।
Republic Day 2022: Red Fort will be closed for common people for so many days due to Republic Day.
The preparations for the Republic Day are in full swing in the national capital Delhi. Along with this, security is also being beefed up so that there is no disturbance in the function of Rajpath. In this episode, Delhi Police has said that the Red Fort will be closed for the common people for 5 days.
In a statement, Delhi Police gave information about this. Delhi Police said- ‘In view of the security on Republic Day, the Red Fort will be closed for common citizens and tourists from 22 January 2022 till 26 January 2022.’ Leave of Delhi Police personnel canceled On the other hand, in another decision, the leaves of all the Delhi Police personnel have been cancelled. Police have said that except on health grounds, all other holidays have been cancelled.
According to an order of the Delhi Police, ‘In view of the arrangements related to the Republic Day parade, all types of holidays have been banned, except health leave, till further orders.’
It has been said in the order that all senior policemen are directed to ensure that maximum personnel are deployed on duty related to the Republic Day parade.
Earlier on Tuesday, Delhi Police Commissioner Rakesh Asthana had said that the use of para-gliders, para-motors, micro light aircraft, quadcopters, para-jumping etc. is prohibited in Delhi from January 20 to February 15.

