तिल चतुर्थी 21 जनवरी को:सौभाग्य और सिद्धि योग में मनेगी सकट चौथ, इस दिन गणेशजी लगता है तिल के लड्डूओं का भोग
माघ महीने के कृष्णपक्ष की चतुर्थी, 21 जनवरी, शुक्रवार को है। इस दिन गणेश चौथ, तिलकुटा चौथ या संकष्टी चौथ का व्रत किया जाता है। गणेशजी की साधना-अराधना के जरिये ये व्रत खासतौर से सौभाग्य और संतान की लंबी उम्र की कामना से किया जाता है। महिलाएं अपने परिवार की सुख-समृद्धि और संकटों को दूर करने के लिए यह व्रत रखती हैं। महिलाएं चौथ माता और भगवान गणपति का पूजन करेंगी और कथा सुनेंगी। घर की बुजुर्गों से आशीर्वाद लेंगी। इस चौथ को संकष्टी चौथ भी कहा गया है।
पूजा का शुभ मुहूर्त
संकष्टी चौथ का व्रत चंद्रमा को अर्घ्य देने के पश्चात ही पूरा होता है, शुक्रवार को रात करीब 08:40 पर चंद्रोदय के बाद चांद को अर्घ्य देकर और तिलकुटे का भोग लगाने के बाद महिलाएं निर्जला व्रत खोलेंगी।
2 शुभ योग होने से और भी बढ़ गया है महत्व
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र ने बताया कि इस बार माघ महीने की संकष्टी चतुर्थी शुक्रवार को है। इस दिन पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में चंद्रमा होने से सिद्धि योग बन रहा है। साथ ही ग्रहों की शुभ स्थिति से सौभाग्य नाम का शुभ योग भी बनेगा। लिहाजा इस व्रत का महत्व और ज्यादा बढ़ गया है। दरअसल, चंद्रमा शुक्रवार को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में रहेगा जो कि शुक्र का नक्षत्र है। इस कारण संकष्टी चौथ पर शुक्रवार और शुक्र के नक्षत्र का होना सौभाग्य बढ़ाने वाला माना जाता है। इस दिन महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि के साथ-साथ अपने बच्चों की खुशहाली की कामना करतीं हैं।
इस दिन क्या करें
तिलकुट चतुर्थी के दिन महिलाओं को सुबह जल्दी उठकर व्रत और पूजा का संकल्प लेना चाहिए।
दिनभर बिना पानी के रहना चाहिए,अगर ये संभव ना हो तो पानी पी कर बिना अन्न खाए व्रत करें।
शाम को भगवान गणेश और चतुर्थी देवी की पूजा करें।
रात में चंद्रमा का दर्शन कर के अर्घ्य दें।
परिवार के बड़े लोगों को प्रणाम करें और व्रत खोलें।
Sesame Chaturthi on 21st January: Sakat Chauth will be celebrated in good luck and siddhi yoga, on this day Ganesha feels the enjoyment of sesame laddoos.
The Chaturthi of the Krishna Paksha of Magha month, January 21, is on Friday. Ganesh Chauth, Tilakuta Chauth or Sankashti Chauth are observed on this day. This fast is done especially with the wish of good luck and long life of the children through the worship of Ganesha. Women keep this fast for the happiness and prosperity of their family and to remove the troubles. Women will worship Chauth Mata and Lord Ganapati and listen to the story.
Take blessings from elders of the house. This Chauth is also called Sankashti Chauth. auspicious time for worship The fast of Sankashti Chauth is completed only after offering Arghya to the moon, on Friday at around 08:40, after moonrise, women will break the Nirjala fast by offering Arghya to the moon and offering tilkute. The importance has increased even more by having 2 auspicious yogas. Puri’s astrologer Dr. Ganesh Mishra told that this time Sankashti Chaturthi of Magh month is on Friday.
On this day, due to the presence of Moon in Poorva Phalguni Nakshatra, Siddhi Yoga is being formed. Also, due to the auspicious position of the planets, an auspicious yoga named Saubhagya will also be formed. Hence the importance of this fast has increased even more. Actually, the Moon will remain in Poorva Phalguni Nakshatra on Friday, which is the constellation of Venus. For this reason, the presence of the constellation of Friday and Venus on Sankashti Chauth is considered good luck.
On this day, women pray for the happiness and prosperity of the family as well as the happiness of their children. what to do on this day On the day of Tilkut Chaturthi, women should wake up early in the morning and take a vow of fasting and worship.
One should remain without water throughout the day, if this is not possible then fast without eating food after drinking water.
Worship Lord Ganesha and Chaturthi Devi in the evening. Offer arghya after seeing the moon at night. Salute the elders of the family and break the fast.

