बीकानेर में पीएचईडी कर्मचारियों का सांकेतिक उपवास, लंबित मामलों के निस्तारण की मांग

Bikaner Rajasthan

बीकानेर में पीएचईडी कर्मचारियों का सांकेतिक उपवास, लंबित मामलों के निस्तारण की मांग

दैनिक खबरां, बीकानेर। राजस्थान पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर गुरुवार को बीकानेर जिला मुख्यालय स्थित जल भवन अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में कर्मचारियों ने लंबित वित्तीय लाभों के विरोध में एक दिवसीय उपवास रखकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया।
प्रदेश महामंत्री जयगोपाल जोशी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों ने राज्य सरकार पर कर्मचारियों एवं पेंशनरों से जुड़े विभिन्न मामलों को लंबित रखने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने कहा कि उपार्जित अवकाश भुगतान, आरजीएचएस भुगतान तथा इच्छुक सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पुनर्नियुक्ति सहित कई मामलों का लंबे समय से समाधान नहीं किया जा रहा है।


प्रदेशाध्यक्ष संतोष विजारणिया के आह्वान पर जिले के मुख्यालयों पर संगठन से जुड़े कर्मचारियों ने शांतिपूर्ण तरीके से उपवास रखकर विरोध दर्ज कराया। शहर जिलाध्यक्ष अरविंद मारू एवं देहात जिलाध्यक्ष अशोक सोलंकी ने बताया कि शहर एवं तहसील स्तर के पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय, गंगाशहर रोड स्थित जल भवन में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक एक दिवसीय उपवास रखा गया।


कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष हरीराम ढाका, संभाग महामंत्री बालकिशन गहलोत, शहर जिला महामंत्री नंदकिशोर रांका, मुख्य जिला महामंत्री ओमप्रकाश चारण, नोखा तहसील अध्यक्ष फूलाराम विश्नोई, श्रीडूंगरगढ़ तहसील अध्यक्ष मनोज कुमार नाई, कोलायत तहसील अध्यक्ष रामनिवास शर्मा, जिला ग्रामीण खंड प्रथम अध्यक्ष शंकर जाजड़ा, महामंत्री जयप्रकाश मारू, उपखंड द्वितीय अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, आनंद सिंह, भंवरनाथ योगी, भंवरलाल जोशी, गोपाल सुथार, मोहन मीणा, चुन्नी सिंह भीणा, आशाराम सुथार, विष्णु स्वामी, अजय भाटी, शाह फैसल, अशोक स्वामी, पवन देवड़ा, राजेंद्र सिंह, मंत्रालयिक जिलाध्यक्ष योगेंद्र जांगिड़ एवं महामंत्री गिरिराज आचार्य सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।