
बीकानेर: घर से काम पर निकला था स्कूटी लेकर, परिजनों को व्हाट्सएप पर मिली मौत की खबर
दैनिक खबरां,बीकानेर। जिले के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक श्रमिक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक सुंदरलाल सुथार पुत्र भेरूरतन (43) निवासी पुरानी गिन्नानी का रहने वाला था।
परिजनों ने बताया कि वह 29 मई को रोजाना की तरह काम करने के लिए घर से निकला था। शाम करीब 6:30 बजे सूचना मिली कि वह रेलवे स्टेशन के पास घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मर्ग दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

