राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से, पहली बार अलग से पेश होगा कृषि बजट
जयपुर, @दैनिक खबरां। प्रदेश की गहलोत सरकार का विधानसभा बजट सत्र इस बार 9 फरवरी से शुरू होगा। सीएम अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को अप्रूव्ड किया गया। जिसे राज्यपाल को भेजा जाएगा।
राज्यपाल कलराज मिश्र विधानसभा बजट सत्र आहूत करने की आज्ञा जारी करेंगे। कैबिनेट बैठक में राजस्थान इंडस्ट्री एग्रो बोर्ड सहित करीब आधा दर्जन प्रस्तावों को भी अप्रूव्ड किया गया है।
राज्य में पहली बार अलग कृषि बजट पेश होगा। जिसके लिए कृषि और वित्त विभाग के अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।प्रदेश सरकार किसानों की आय़ को दोगुनी करने की तैयारियों के रूप में कृषि बजट को लेकर चल रही है। किसानों के कृषि बजट में कई तरह की रियायतें दी जाएंगी।
Budget session of Rajasthan Legislative Assembly from February 9, agriculture budget will be presented separately for the first time
Jaipur: The budget session of the Gehlot government of the state will start from February 9 this time. This proposal was approved in the cabinet meeting chaired by CM Ashok Gehlot on Wednesday. which will be sent to the Governor.
Governor Kalraj Mishra will issue the order to convene the budget session of the assembly. About half a dozen proposals including Rajasthan Industry Agro Board have also been approved in the cabinet meeting.
A separate agriculture budget will be presented for the first time in the state. For which the officials of the Agriculture and Finance Department have completed the preparations.
The state government is going on with the agriculture budget as a preparation for doubling the income of the farmers. Many concessions will be given in the agriculture budget of the farmers.

