नयाशहर थाना क्षेत्र में लगी आग, ऊँची लपटों को देखकर मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो..
बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में अभी-अभी आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार नत्थूसर गेट के बाहर पानी की टंकी के पास अचानक आग लग गई और देखते ही देखते तेजी से लपटें उठने लगी । बताया जा रहा है कि एक बड़े में आग भड़क उठी, जिससे वहां बना छप्पर जलकर राख हो गया और कुछ सामान भी जल गया।
अचानक उठे धुएं और लपटों को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत बाल्टियों में पानी लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से पहले ही काबू में कर लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य चिंगारी से हो सकता है। देखें वीडियो

