36,000 फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान के पायलट ने ATC को भेजा ‘मेडे मैसेज’, यात्रियों में मचा ह्ड़कंप..

देश

36,000 फीट की ऊंचाई पर इंडिगो विमान के पायलट ने ATC को भेजा ‘मेडे मैसेज’…

दैनिक खबरां न्यूज़। बुधवार शाम वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। कोलकाता से श्रीनगर जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-6961 में अचानक फ्यूल लीक होने की सूचना के बाद विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, विमान करीब 36,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था, तभी पायलट ने इंजन में तकनीकी खराबी और फ्यूल लीक का अलर्ट मिलने पर तुरंत ATC वाराणसी से संपर्क किया। पायलट ने “मेडे मैसेज” भेजते हुए आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ATC ने तुरंत रनवे खाली कराया और इमरजेंसी टीमों को अलर्ट कर दिया। महज चार मिनट के भीतर ही रनवे तैयार किया गया, जिसके बाद शाम 4:10 बजे विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। विमान में कुल 166 यात्री सवार थे, जिन्हें इमरजेंसी प्रक्रिया के तहत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।