चोखूँटी ओवरब्रिज पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल
दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर के चोखूँटी ओवरब्रिज पर बुधवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।
जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सेटेलाइट हॉस्पिटल की ओर से ओवरब्रिज पर हुई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के आगे के हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल करवाया।

