बीकानेर/ अभी अभी: पानी की कुंडी साफ करने उतरे दो युवकों की मौत,पुलिस मौके पर

बीकानेर

बीकानेर/ अभी अभी: पानी की कुंडी साफ करने उतरे दो युवकों की मौत,पुलिस मौके पर

बीकानेर@दैनिक खबरां। पानी की कुंडी साफ करने उतरे दो मजदूर युवकों की मौत होने की घटना सामने आई है। घटना गंगाशहर थाना क्षेत्र के चोरड़िया चौक की अब से कुछ देर पहले की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार चौरड़िया स्थित इंद्रचंद छल्लाणी के घर की पानी की कुंडी साफ करने दो मजदूर आए थे। कुंडी के अंदर ही करंट आने से दोनों की मौत हो गई। संभवतया मोटर का कनेक्शन किसी तरह चालू रह गया होगा। ख़बर लिखने तक पुलिस मौके पर थी। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे थे। एक साथ दो युवकों की मौत के सामाचार के बाद घटनास्थल पर लोगो का हुजूम उमड़ पड़ा है।