विद्युत सम्बंधी समस्याओं के निराकरण के लिए शुक्रवार को जनसुनवाई
बीकानेर@दैनिक खबरां। शहर के उपभोक्ताओं की बिजली सम्बंधी समस्याओं के मौके पर निस्तारण करने के लिए बीकानेर इलेक्टिसिटी सप्लाई लिमिटेड बीकेईएसएल की ओर से 24 जून शुक्रवार को जन सुनवाई होगी।
बीकानेर में पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल के कार्यालय में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक उपभोक्ता शिकायत निराकरण सुनवाई की जाएगी। यथा संभव शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। मौके पर निस्तारण संभव नहीं होगा तो शिकायतों के सम्बंध में संभावित तिथि शिकायतकर्ता को बताई जाएगी।

