कर्ज के डूबे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खराब,पढ़े पूरी खबर..

नई दिल्ली

कर्ज के डूबे पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति खराब,पढ़े पूरी खबर..

नईदिल्ली . चीनी के कर्ज तले दबा पाकिस्तान दिनों दिन आर्थिक बदहाली के दलदल में फसता जा रहा है । अब इस कर्ज से छुटकारा पाने के लिए वो कश्मीर के अवैध कब्जे वाला गिलगिट बाल्टिस्तान इलाका चीन को सौंप सकता है । अगर ऐसा होता है तो भारत के तनाव गंभीर स्थिति में पहुंच सकता है । ऐसा करने से पाकिस्तान को चीन का लोन चुका देने से कुछ राहत तो मिल सकती है , लेकिन अमेरिका इस हरकत से नाखुश हो सकता है ।

जिससे पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिलने वाली मदद पर भी मुश्किलें आ सकती हैं । वहीं चीन जो दक्षिण एशिया में अपना दबदबा बढ़ाने के मौके ढूंढ रहा है । उसके लिए यह एक बहुत बड़ा मौका हो सकता है क्योंकि गिलगिट – बाल्टिस्तान से होकर ही चीन पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर गुजरता है । एक्सपर्ट्स के मुताबिक , गिलगिट बाल्टिस्तान का इलाका आने वाले समय में टकराव के नए स्थान के रूप में उभर सकता है । हालांकिए यह इलाका हथियाना चीन के लिए इतना भी यह आसान नहीं होगा । अतंरराष्ट्रीय विरोध के साथ – साथ गिलगिट – बाल्टिस्तान में रहने वाले लोग इसके खिलाफ सड़क पर उतर सकते हैं । पहले से ही सीपीईसी को लेकर वहां के लोग नाराज चल रहे हैं । गिलगिट बाल्टिस्तान इलाके में सरकार ने पहले से ही लोकल प्रशासन को कम ताकतें दे रखी हैं । गिलगिट . बाल्टिस्तान में लोग रोजगार , बिजली , शिक्षा जैसे जरूरी सेवाएं न मिल पाने की वजह से परेशान हैं ।

एक रिपोर्ट के मुताबिक , पाकिस्तान में कुल 9 प्रतिशत आत्महत्याएं इसी इलाके में होती हैं । वहीं दूसरी ओर पिछले साल के अफगानिस्तान से निकलने के बाद अमेरिका इस स्थिति में नहीं है कि वह चीन को गिलगिट , बाल्टिस्तान का कब्जा करने दे । अमेरिकी नेता बॉब लान्सिया के मुताबिक अगर गिलगिट , बाल्टिस्तान का इलाका भारत में होता या एक स्वतंत्र देश होता तो अमेरिका चीन को करारा • जवाब देने में सक्षम होता । अमेरिकी फौज अफ गानिस्तान में हथियार पहुंचाने के लिए पाकिस्तान पर निर्भर नहीं रहती ।