बीकानेर : बीच सड़क पति ने पत्नी के साथ की धक्का-मुक्की और मारपीट

बीकानेर

बीकानेर : बीच सड़क पति ने पत्नी के साथ की धक्का-मुक्की और मारपीट

बीकानेर। सडक़ पर पति और पत्नी के बीच विवाद के बाद पत्नी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में विश्वकर्मा गेट के अंदर रहने वाली मोनिका सांखला ने अपने पति भवानी शंकर के खिलाफ नयाशहर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि 9 मार्च की शाम को करीब सवा बजे के आसपास पारीक पान पैलेस जस्सुसर गेट के बाहर बीच सडक़ पर आरोपी उसके पति ने उसके साथ गाली गलौच की। जब प्रार्थिया ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी पति ने उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।