बीकानेर : भूलवश जहरीला पदार्थ पीने से नाबालिग की मौत

बीकानेर

बीकानेर : भूलवश जहरीला पदार्थ पीने से नाबालिग की मौत

बीकानेर। भूलवश जहरीला पदार्थ पीने से 17 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। इस सम्बंध में राकेश पुत्र मोहनराम विश्नोई ने शेरूणा पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि 7 मार्च को सांवतसर में उसके 17 वर्षीय छोटे भाई लक्ष्मण ने भूलवश जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गयी। इलाज के लिए पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।