बीकानेर : अचानक तबीयत खराब होने से व्यक्ति की मौत

बीकानेर

बीकानेर : अचानक तबीयत खराब होने से व्यक्ति की मौत

बीकानेर। अचानक तबीयत खराब होने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाये गए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस सम्बंध में मृतक के बेटे सागर कुमार ने सदर पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवायी है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके पिता सुरजभान वाहिनी सीमा सुरक्षा बल में सफाई कर्मचारी थे। जहां पर 5 मार्च को अचानक तबीयत खराब हो गयी। जिन्हें पीबीएम में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।