बीकानेर में सड़क किनारे मिला शव,मृतक की हुई पहचान,पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर बीकानेर पुलिस

बीकानेर में सड़क किनारे मिला शव,मृतक की हुई पहचान,पुलिस जांच में जुटी

बीकानेर,दैनिक खबरां। आज सुबह करीब 10 बजे धरणीधर मुख्य मार्ग के किनारे एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा हैं मृतक की पहचान ओमप्रकाश पुत्र रमणलाल, उम्र लगभग 47 वर्ष, निवासी बीकानेर के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ता सोएब, ताहिर हुसैन, मोहम्मद जुनैद ख़ान और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस सहित मौके पर पहुंचे। वहीं गंगाशहर थाना पुलिस के कालूराम अपनी टीम के साथ पहुंचकर मौके का मुआयना किया। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरी परीक्षण करवाकर उसे मोर्चरी में रखवाया गया। इस दौरान ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं—राजकुमार, रमजान भाई, हाजी मलंग बाबा, जुनैद भाई, हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोएब भाई, ताहिर हुसैन, मोहम्मद सत्तार, मोहम्मद जुनैद और राजकुमार खड़गावत ने सहयोग किया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।