तहसील परिसर में लाठी-डंडो से बोला हमला, 11 नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

बीकानेर बीकानेर पुलिस

तहसील परिसर में लाठी-डंडो से बोला हमला, 11 नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

दैनिक खबरां,बीकानेर। खाजूवाला थाना क्षेत्र में तहसील परिसर के पास मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार 5 दिसंबर को दोपहर करीब 3.30 बजे यह वारदात हुई। परिवादी मनजीत पुत्र बद्रीप्रसाद,निवासी 35 केजेडी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें उन्हें सिर पर चोटें आईं।

रिपोर्ट के मुताबिक मारपीट में शामिल आरोपियों के नाम भानीराम उर्फ भवानी, ओमप्रकाश धतरवाल, सोनू धतरवाल, शायर धतरवाल, सुशील धतरवाल (निवासी 24 केजेडी), जसवंत सिंह मजबी सिख (निवासी 29 केजेडी), अनिल गोदारा (निवासी 20 बीडी) और दिनेश सुथार (निवासी तावणिया कॉलोनी),प्रकाश निवासी 15 वाली पुली, सोनू कासनिया निवासी 24 केजेड़ी, संजय सियाग निवासी 19 केजेडी एंव अन्य तीन चार अज्ञात व्यक्ति बताए गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जाँच एचसी मोनूसिंह नें सोंपी हैं।