खेत में स्प्रे के दौरान जहर चढ़ने से दो किसानों की मौत
बीकानेर, दैनिक खबरां। जिले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते समय जहर चढ़ने से दो किसानों की मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
पहला मामला जसरासर थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी सतवीर पुत्र भैराराम जाट निवासी जसरासर ने रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई सांवरमल (48) खेत में कार्य करते समय जहर चढ़ने से गंभीर हो गया था। परिजनों ने उसे पीबीएम अस्पताल बीकानेर में भर्ती करवाया, जहाँ दौराने इलाज उसकी मौत हो गई। मामले की जांच थानाधिकारी आलोकसिंह पुनि द्वारा की जा रही है।
दूसरा मामला हदां थाना क्षेत्र का है। प्रार्थी शिवराम पुत्र जगमालाराम जाट निवासी भाणे का गाँव ने बताया कि उसका भाई गोविन्दराम (25) खेत में स्प्रे करने के दौरान जहर चढ़ने से बीमार पड़ गया। उसे उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन दौराने इलाज उसकी मृत्यु हो गई। मामले की जांच थानाधिकारी इमीचंद सोलंकी कर रहे हैं।

