पपला का नाम लेकर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी 48 घण्टों में गिरफ्तार….

पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

पपला का नाम लेकर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी 48 घण्टों में गिरफ्तार

दौसा, @दैनिक खबरां। राजस्थान के दौसा जिले के महवा थाना क्षेेत्र में पुलिस ने गैंगस्टर पपला गुर्जर का नाम लेकर डॉक्टर से पांच लाख रूपए की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी 48 घण्टों में गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनीवाल ने बताया कि पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम की संयुक्त टीम ने रविवार रात त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नन्दराम उर्फ काडू गुर्जर (27) निवासी गांव केसरी थाना मण्डावर जिला दौसा को भीलवाड़ा जिले के करेड़ा कस्बे से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदारी के काम में भारी घाटा लगने के कारण घाटे की भरपायी के लिये अभियुक्त ने पपला गुर्जर के नाम का भय दिखाकर मण्डावर रोड़ महवा में जैन चाईल्ड हॉस्पीटल के संचालक डॉ अशोक जैन को 500 किलोमीटर दूर से फोन कर पांच लाख रूपये की फिरोती मांगी।

फिरोती नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। उन्होंने आमजन से अपील की है कि इस तरह की रंगदारी या फिरौती की सूचना तुरन्त पुलिस को देवें। उन्होंने बताया कि 26 नवम्बर को परिवादी डॉ अशोक जैन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उन्हें आज अंजान नम्बर से फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम पपला गुर्जर बताते हुए पांच लाख रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।