दो हजार का इनामी शातिर बदमाश गिरफ्तार
कोटा, @दैनिक खबरां। राजस्थान में कोटा के एक शातिर बदमाश फरहान उस चिंटू को पुलिस ने आज नयापुरा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था।
पुलिस अधीक्षक (शहर) ने बताया कि बदमाश फरहान उर्फ़ चिंटू (28) पर आरोप है कि उसने रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में पिछले महीने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू से हमला करके एक व्यक्ति मोहम्मद हुसैन (35) को गंभीर रूप से घायल कर दिया था और फरार हो गया था।
पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर दो हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया हुआ था नयापुरा पुलिस को आज उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली। इस शातिर बदमाश के खिलाफ कोटा शहर के विभिन्न थानों में पहले से 16 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

