ट्रैक्टर समेत कुएं में गिरे भाई-बहन: युवती को बचाया, भाई का शव बाहर निकला; मुंडेर ढहने से गिरे दोनों….

अजमेर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

ट्रैक्टर समेत कुएं में गिरे भाई-बहन:युवती को बचाया, भाई का शव बाहर निकला; मुंडेर ढहने से गिरे दोनों

अजमेर, @दैनिक खबरां। अजमेर जिले के नसीराबाद के निकट जसवंतपुरा में खेत में कुएं से पानी पिलाने के दौरान मुंडेर ढहने से भाई-बहन ट्रेक्टर सहित कुएं में गिर गए। बहन को समय रहते बाहर निकालकर बचा लिया गया, वहीं भाई की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नसीराबाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भाई का शव बाहर निकालने के लिए ग्रामीण व पुलिस मशक्कत कर रहे हैं।

सदर थाना प्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि भंवरलाल के पुत्र मंगलराम व पुत्री कनका देवी कुएं पर ट्रेक्टर व इंजन चलाकर पानी निकाल रहे थे। अचानक कच्ची कुएं की मुंडेर ढ़ह गई, जिससे दोनों भाई बहन ट्रेक्टर सहित कुएं में गिर गए।

आस पास में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और बहन को जैसे तैसे बाहर निकाल लिया लेकिन भाई डूब गया। बाद में पानी तोड़कर उसे बाहर निकाला जा रहा है। कुआ करीब 70 फीट गहरा बताया जा रहा है। मौके पर ग्रामीणों की भी खासी भीड़ जमा हो गई