मजदूर का शव मिला रेल पटरियों पर, आत्महत्या का अंदेशा, पुलिस जुटी जांच में…..

बीकानेर बीकानेर पुलिस राजस्थान राज्य

मजदूर का शव मिला रेल पटरियों पर, आत्महत्या का अंदेशा, पुलिस जुटी जांच में…..

मजदूर का शव मिला रेल पटरियों पर

आत्महत्या का अंदेशा

पुलिस जुटी जांच में

बीकानेर, @Dainikkhabraan। बीकानेर में रेलवे ट्रेक पर आत्महत्याओं का सिलसिला जारी है जंहा पुलिस को एक जने का शव मिला है। प्रथम दृष्टया में पुलिस को मामला आत्महत्या का लग रहा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी है। उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जामसर पुलिस थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक पश्चिमी बंगाल का रहने वाला था तथा यहां काम करता था।