“ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…” स्व. धर्मेन्द्र को समर्पित श्रद्धांजलि गीत-संगीत संध्या का बैनर विमोचित
दैनिक खबरां,बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउण्डेशन (रजि.) जयपुर ग्रुप की बीकानेर शाखा द्वारा आगामी 1 दिसंबर 2025 की शाम महाराजा नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम हॉल में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता एवं बीकानेर लोकसभा सांसद स्व. धर्मेन्द्र को समर्पित “ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे…” श्रद्धांजलि गीत-संगीत संध्या का बैनर शुक्रवार दोपहर पर्यटन विभाग कार्यालय में संयुक्त निदेशक अनिल राठौड़ द्वारा विमोचित किया गया। इस अवसर पर राठौड़ ने धर्मेन्द्र के करीब 60 वर्षों के फिल्मी करियर को याद करते हुए उनकी अनेक यादगार भूमिकाओं तथा सौम्य, गंभीर व धीर-गंभीर व्यक्तित्व की सराहना की।
कार्यक्रम प्रवक्ता एन.डी. कादरी ने बताया कि बैनर विमोचन के दौरान सहायक निदेशक पर्यटन विभाग महेश व्यास, पर्यटन विभाग के पवन शर्मा, योगेश राय, भंवर सिंह शेखावत, कार्यक्रम सहयोगी सैय्यद अख्तर, दिलीप गुप्ता, भवानी आचार्य, के. कुमार आहूजा, मंच संचालक नरेश खत्री एवं कलाकार रामकिशोर यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम आयोजक एवं संस्था संरक्षक सुनील दत्त नागल बाहर होने के कारण उपस्थित नहीं हो सके।
इस श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक पर्यटन विभाग अनिल राठौड़ होंगे, जबकि अध्यक्षता सहायक निदेशक पर्यटन विभाग महेश व्यास एवं बीजेपी शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ संयुक्त रूप से करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में सामाजिक न्याय एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक एल.डी. यादव, राम लक्ष्मण दशहरा कमेटी के सचिव सुभाष भोला, बैंक कर्मचारी नेता वाई.के. शर्मा, पूर्व न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद, पूर्व पार्षद सुनील बांठिया, योगेश पालीवाल और जितेन्द्र व्यास शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम में संस्था संस्थापक गणेश मल सुथार (जयपुर), संस्था अध्यक्ष सतीश शर्मा (जयपुर), संस्था कोषाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, संस्था संरक्षक सुनील दत्त नागल (बीकानेर) एवं स्थानीय कलाकारों में नारायण बिहाणी, राजेन्द्र बोथरा, रामकिशोर यादव, इंजीनियर राजेश सांखला, राजेन्द्र कुमार पडिहार, इंजीनियर कमलकांत सोनी, दीपिका प्रजापत, निहारिका गर्ग, सुमन पंवार सहित अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

