बीकानेर: नाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 किलो 432 ग्राम अवैध अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
दैनिक खबरां,बीकानेर। रेंज आईजी ओमप्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जिलेभर में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत नाल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
“ऑपरेशन नीलकंठ” के अंतर्गत नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 2 किलो 432 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर विकास बिश्नोई निवासी खारा, फलौदी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह एवं वृताधिकारी हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अंजाम दी गई।
गौरतलब है कि नाल थाना पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध पिछले एक माह में यह लगातार चौथी बड़ी कार्रवाई है, जिससे नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन-किन स्थानों पर की जानी थी। मामले में आगे की जांच जारी है।

