दरवाजा खोलते ही हुआ गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका,चपेट में आया युवक गंभीर घायल,पीबीएम रैफर
दैनिक खबरां,नोखा। मस्जिद चौक क्षेत्र में शनिवार रात एक किराए के कमरे में गैस सिलेंडर लीकेज होने से अचानक आग भड़क उठी। हादसे में युवक मोहम्मद हुसैन गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, मोहम्मद हुसैन मस्जिद में नमाज़ पढ़कर जैसे ही अपने कमरे पर लौटा और दरवाज़ा खोला, तभी कमरे में जमा गैस ने चिंगारी पकड़ ली और आग लग गई। आग की लपटों में आने से उसके चेहरे, हाथों सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। जंहा ट्रोमा में युवक का ईलाज किया जा रहा है।

