मास्टर बच्ची क्लब में गर्ल्स खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित

खेल बीकानेर

मास्टर बच्ची क्लब में गर्ल्स खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित


दैनिक खबरां,बीकानेर। मास्टर बच्ची क्लब में गुरुवार को क्लब की गर्ल्स खिलाड़ियों को ट्रैक सूट वितरित किए गए। क्लब सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. सुनील तंवर ने खिलाड़ियों को ट्रैक सूट प्रदान किए। क्लब संरक्षक एन.डी. रंगा (समाजसेवी, उद्यमी) ने कहा कि क्लब समय-समय पर महिला व पुरुष खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक गतिविधियों और सुविधा वितरण कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है।

कार्यक्रम के दौरान बुंदेला सिंह, श्याम चुरा, केशव पुरोहित, अशोक छंगाणी, विनोद जागा, जितेंद्र पुरोहित सहित क्लब से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। सचिव पुरोहित ने बताया कि 31वां राज्य स्तरीय मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट जल्द आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष सुनील बांठिया ने बताया कि इस बार महिला फुटबॉल प्रतियोगिता भी आयोजन प्रस्तावित है।