वोटरकार्ड: 12 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी, निर्वाचन आयोग ने संशोधित आदेश किए जारी

देश

वोटरकार्ड: 12 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी, निर्वाचन आयोग ने संशोधित आदेश किए जारी

नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ाते हुए नया शेड्यूल जारी किया है। आयोग के अनुसार 1 जनवरी 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए तैयार की जा रही मतदाता सूचियों से जुड़े सभी चरण अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पूरे होंगे।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि गणना कार्य से लेकर अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन तक की पूरी प्रक्रिया को पुनर्निर्धारित किया गया है, ताकि मतदाता सूची अधिक सटीक, पारदर्शी और त्रुटिरहित तैयार की जा सके।

संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार—

गणना कार्य (Enumeration)
अब 11 दिसंबर 2025 तक पूरा होगा।

मतदान केंद्रों का पुनर्गठन/रैशनलाइजेशन
अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 तय की गई।

ड्राफ्ट रोल की तैयारी
12 से 15 दिसंबर 2025 के बीच।

ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन
अब 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार) को होगा।

दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि
16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक।

फॉर्म की जांच, सुनवाई व निस्तारण
16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 तक।

मतदाता सूची की अंतिम जांच व अनुमोदन
10 फरवरी 2026 तक।

अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
अब 14 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा।