जेल की बैरक में हिंसक संघर्ष, बंदी घायल, FIR दर्ज

जयपुर राजस्थान

जेल की बैरक में हिंसक संघर्ष, बंदी घायल, FIR दर्ज

दैनिक खबरां,जयपुर। जयपुर सेंट्रल जेल में बुधवार शाम एक बार फिर हिंसक घटना सामने आई। वार्ड नंबर-5 की बैरक-3 में विचाराधीन बंदी विष्णु और रोहित के बीच मामूली विवाद तेजी से हाथापाई में बदल गया। रोहित ने अपने साथी रामकेश के साथ मिलकर विष्णु पर हमला किया और गुस्से में उसके सिर पर स्टील मग से जोरदार वार कर दिया।

घायल बंदी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
जेल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों बंदियों को अलग-अलग बैरक में रखा। गंभीर रूप से घायल विष्णु को जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर दो टांके लगाए। घटना की सूचना जेल प्रशासन ने लालकोठी थाने को दी। विष्णु की शिकायत के आधार पर रोहित और रामकेश के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

तीन दिन पहले भी जेल में सेंधमारी का मामला
गौरतलब है कि इससे तीन दिन पहले भी जयपुर सेंट्रल जेल से दो बंदियों के फरार होने की खबर सामने आई थी। इससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
लगातार ऐसी घटनाएं जेल प्रशासन के लिए गंभीर चेतावनी हैं और सुरक्षा कड़ी करने की आवश्यकता है।