ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस कार्रवाई बीकानेर बीकानेर पुलिस

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

दैनिक खबरां,बीकानेर। ट्रेन की चपेट से युवक की मौत होने की घटना सामने आई है। घटना बुधवार शाम 6 बजे के आसपास नापासर थाना क्षेत्र के मुंडसर मार्ग पर रेलवे ब्रिज की है। इस संबध में मृतक के भाई बेलासार निवासी राजू सिंह पुत्र चंद्र सिंह नें नापासर थाने में मर्ग दर्ज करवाई है। पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई शिव खेत जा रहा था इसी दौरान रेलवे ब्रिज के पास अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर नापासर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस नें मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच कविन्द्र कुमार सउनि को सोंपी है।