हनुमान बेनीवाल कल रहेंगे बीकानेर दौरे पर,पार्टी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
बीकानेर, दैनिक खबरां । नागौर सांसद एवं आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल गुरुवार को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। अपने इस एकदिवसीय दौरे के दौरान वे सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
बताया जा रहा है कि बेनीवाल आगामी 29 अक्टूबर को बीकानेर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही वे पार्टी परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश देंगे। आरएलपी के स्थानीय पदाधिकारियों के अनुसार, सांसद बेनीवाल का यह दौरा संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने वाला रहेगा।

