गंगाशहर में सूने मकान को चोरों नें बनाया निशाना, ताले तोड़कर लाखों की नकदी व जेवरात ले उड़े

बीकानेर बीकानेर पुलिस राजस्थान विविध समाचार

गंगाशहर में सूने मकान को चोरों नें बनाया निशाना, ताले तोड़कर लाखों की नकदी व जेवरात ले उड़े


दैनिक खबरां,बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र की खेतेश्वर बस्ती में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर लाखों की नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना 1 मार्च 2026 की रात से 2 मार्च की सुबह के बीच की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार खेतेश्वर बस्ती गिरधारी चक्की वाली गली निवासी इन्द्रसिंह पुत्र अर्जुनसिंह राजपुरोहित ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 1 मार्च को वह अपने गांव गया हुआ था। जब 2 मार्च की शाम करीब 7 बजे वापस घर पहुंचा तो घर के कमरों के ताले टूटे हुए मिले।


घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखे 1 लाख 50 हजार रुपये नकद, बाहर अलमारी में रखे 13 हजार रुपये, चांदी की 4 मूर्तियां, करीब 5 तोला सोने का हार, कान के जेवर तथा चांदी की करीब 25 बिछुड़ियां गायब मिली।
परिवादी की रिपोर्ट पर गंगाशहर पुलिस थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।