कांग्रेस की लिस्ट में इन विधायकों का कटा टिकट, पायलट समर्थकों को मौका, इन मंत्रियों का नाम अब भी गायब

जयपुर राजनीति राजस्थान राज्य

कांग्रेस की लिस्ट में इन विधायकों का कटा टिकट, पायलट समर्थकों को मौका, इन मंत्रियों का नाम अब भी गायब

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के मध्यनजर दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पर CEC की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक के बाद काग्रेस की चौथी लिस्ट जारी हो गई है। इस लिस्ट में 56 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। इस लिस्ट के साथ ही कांग्रेस अब तक 151 कुल उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। चौथी लिस्ट से भी मंत्री शांति धारीवाल, मंत्री महेश जोशी और धर्मेद्र राठोड़ का नाम गायब है जबकि कई वर्तमान विधायकों के टिकट काट दिए गए है।

राजस्थान में कांग्रेस ने इन 8 विधायकों के काटे टिकट

  1. गंगानगर – राजकुमार गौड़
  2. तिजारा – बसपा के कांग्रेस में आए संदीप यादव
  3. अलवर (राजगढ़) – जौहरी लाल मीणा
  4. कठूमर – बाबूलाल बैरवा
  5. बसेड़ी – खिलाड़ी लाल बैरवा
  6. बिलाड़ा – हीराराम मेघवाल
  7. सांगोद – भरत सिंह कुंदनपुर
  8. हिंडौन – भरौसी लाल यादव

कांग्रेस की चौथी लिस्ट में इन पायलट समर्थकों को टिकट-

  1. दीपेन्द्र शेखावत
  2. विनोद गोठवाल
  3. अमर सिंह जाटव
  4. संजय जाटव
  5. शिवप्रकाश गुर्जर
  6. सुरेश गुर्जर
  7. रतन देवासी
  8. समरजीत सिंह
  9. हरिमोहन शर्मा

इन मंत्रियों का टिकट अब भी नहीं आया

  • मंत्री शांति धारीवाल
  • मंत्री महेश जोशी
  • धर्मेद्र राठोड़ (RTDC चेयरमेन)