होटल शांति विलास में पुलिस ने पकड़े 8 जुआरी, 1 लाख 7हजार रुपए के साथ शहर के नामी जुआरी गिरफ्तार, पुलिस बड़े सटोरियों को मिली थी जानकारी

जयपुर पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य

होटल शांति विलास में पुलिस ने पकड़े 8 जुआरी, 1 लाख 7हजार रुपए के साथ शहर के नामी जुआरी गिरफ्तार, पुलिस बड़े सटोरियों को मिली थी जानकारी

जयपुर।  शिप्रापथ थाना पुलिस ने इलाके में स्थित होटल शांति विलास में बड़े स्टोरियों के होने की सूचना पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को जुआ खेलते हुए 8 नामी जुआरी मिले जिन के पास से पुलिस ने 1लाख 7हजार रुपए बरामद किये। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया हैं।

डीसीपी साउथ योगेश गोयल ने बताया कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए आये दिन सट्टोरियों- जुआरियों के रुपये-पैसे की लेन-देन को लेकर हो रही गैंगवार खूनी संघर्ष की रोकथाम व जुआरियों के बीच जुआ सट्टा के खिलाफ कठोर कार्यवाही के लिए थाना पुलिस को आदेश दिये हुए थे। जिस पर आज शिप्रापथ थाना पुलिस ने एक्शन करते हुए 8 जुआरोयों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी बरामद की हैं। सट्टोरियों- जुआरियों के बीच जुआ सट्टा के रुपये-पैसे की लेन-देन को लेकर हो रही गैंगवार खूनी संघर्ष को रोकने के लिए जुआरियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जा रही हैं। आज मुखबीर की सूचना पर होटल शांति विलास परमहंस मार्ग मध्यम मार्ग मानसरोवर में दबिश देकर एक रुम में प्लास्टीक दाना (पासा) पर रुपये पैसे का दाव लगाकर जुआ खेल रहे गुआरियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस को मौके से अनिल रुपानी पुत्र मोटुमल जाती सिन्धी उम्र 42 साल निवासी मकान नम्बर 17 बी हिदा की मोरी रामगंज बाजार थाना रामगंज जयपुर, राजेश कुमार पुत्र टीलुमल जाति सिंधी उम्र 54 साल निवासी मकान नम्बर जी 3 विनायक एन्कलेव जगतपुरा पुलिस थाना जगतपुरा जयपुर, सुरेश सेवानी पुत्र श्री राधाकिशन सेवानी जाति सिंधी उम्र 30 साल निवासी मकान नम्बर 42/67/03 वरूण पथ थाना मानसरोवर जयपुर, चेतन दास पुत्र श्री रेवाचन्द जाति सिंधी उम्र 52 साल निवासी छोटा तख्ता तेलियो की गली पुलिस थाना कोतवाली जिला टोंक हाल 46 /177-178 रजत पथ थाना मानसरोवर जयपुर, कपिल परनामी पुत्र राकेश कुमार जाति पंजाबी उम्र 36 साल निवासी 13/693 मालवीय नगर पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर, राजेश राठौड पुत्र जितेन्द्र सिंह जाति राजपूत 53 साल निवासी 11/341 मालवीय नगर पुलिस थाना जवाहर सर्किल जयपुर, पंकज मेहरचन्दानी पुत्र राजेश मेहरचन्दानी जाति सिंधी उम्र 26 साल निवासी 12/231 कावेरी पथ पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर, यश जैन पुत्र दीपचन्द जैन जाति महाजन उम्र 30 साल निवासी 84/172 पटेल मार्ग पुलिस थाना मानसरोवर जयपुर को पकड़ा।