कुम्हार समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 27 दिसंबर को, समाज के नेताओं नें तैयारियों को लेकर की बैठक

बीकानेर विविध समाचार

कुम्हार समाज प्रतिभा सम्मान समारोह 27 दिसंबर को, समाज के नेताओं नें तैयारियों को लेकर की बैठक

दैनिक खबरां,बीकानेर। कुम्हार समाज की प्रतिभाशाली विभूतियों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से श्री कुम्हार महासभा द्वारा भव्य “समाज प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन आगामी 27 दिसंबर को प्रातः 10 बजे स्थानीय रवीन्द्र रंगमंच में किया जाएगा।

आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी महावीर जालप ने बताया कि समारोह में शिक्षा, मेडिकल, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।

समारोह अध्यक्ष त्रिलोकचंद गेधर ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्र-छात्राओं, सरकारी सेवाओं में चयनित युवाओं तथा खेल व अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले समाजबंधुओं को मंच प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन करना है।

इस कार्यक्रम के संरक्षक मूलचंद बोरावड़ रहेंगे। समारोह के दौरान सम्मान समारोह के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रेरणादायक उद्बोधन भी आयोजित किए जाएंगे।

लक्ष्मण गुरिया एवं जेठाराम जालप ने बताया कि यह आयोजन समाज की युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने और उत्कृष्टता की दिशा में प्रेरित करने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस प्रेरणादायक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने का आग्रह किया।

समारोह में सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं की अंतिम सूची संस्था की चयन समिति द्वारा अंतिम रूप दी जा रही है। सभी सम्मानित प्रतिभाओं के अभिभावकों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों को समारोह में सादर आमंत्रित किया गया है।