18 RAS अधिकारियों को नई पोस्टिंग, सरकार ने जारी किए आदेश, बीकानेर में इन्हे लगाया

बीकानेर राजस्थान

18 RAS अधिकारियों को पोस्टिंग सरकार ने जारी किए आदेश, बीकानेर में इन्हे लगाया

बीकानेर,दैनिक खबरां । राजस्थान सरकार ने तहसीलदार सेवा से राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) में पदोन्नत अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादला–पदस्थापन आदेश जारी किए हैं। सरकार द्वारा जारी सूची में कुल 18 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जारी आदेश के अनुसार बीकानेर में बाबूलाल को सहायक आयुक्त (1) (सतर्कता), उपनिवेशन विभाग बीकानेर पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके साथ ही आदेश के अनुसार महावीर प्रसाद जैन को उपखंड अधिकारी चिकली (डूंगरपुर), गोपीकिशन पालीवाल को उपखंड अधिकारी भनियाना (जैसलमेर), महीपाल सिंह राजावत को सहायक कलक्टर नीमकाथाना (सीकर) तथा धीरज झांझरिया को सहायक कलक्टर श्रीमाधोपुर (सीकर) लगाया गया है। इसी प्रकार दिनेश आचार्य को उपखंड अधिकारी लसाडिया (सलूम्बर), अभिषेक कुमार सिंह को सहायक कलक्टर दांतारामगढ़ (सीकर), प्रवीण रत्नू को उपायुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण, सर्वेश्वर निम्बार्क को उपखंड अधिकारी सिणधरी (बालोतरा) तथा अरविन्द कविया को सहायक कलक्टर (मुख्यालय) अलवर पद पर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा रामस्वरूप जौहर को सहायक कलक्टर फलोदी, अल्का श्रीवास्तव को उपखंड अधिकारी सरमथुरा (धौलपुर), पायल जैन को सहायक कलक्टर (मुख्यालय) भरतपुर, शीला चौधरी को उपायुक्त अजमेर विकास प्राधिकरण, सुरेन्द्र सिंह चौधरी को उपखंड अधिकारी लाखेरी (बून्दी), अजीत कुमार बुंदेला को सहायक कलक्टर यूटू (जयपुर) पद पर लगाया गया है। सूची में आगे जगदीश प्रसाद को सहायक कलक्टर बहरोड़ (कोटपूतली-बहरोड़) तथा दिनेश कुमार शर्मा को सहायक कलक्टर रामगढ़ (अलवर) के पद पर नियुक्त किया गया है। सभी पदस्थापन रिक्त पदों पर किए गए हैं।ये आदेश तुरन्त प्रभाव से लागू होंगे।