25 साल की सालगिरह मना रहा था परिवार, गहने-कैश चोरी, मैरिज गार्डन में 10 मिनट के लिए छोड़ा था बैग, बदमाश छिपाकर ले गया

जयपुर राजस्थान राज्य

25 साल की सालगिरह मना रहा था परिवार, गहने-कैश चोरी, मैरिज गार्डन में 10 मिनट के लिए छोड़ा था बैग, बदमाश छिपाकर ले गया

जयपुर। जयपुर में मैरिज गार्डन से गहने-कैश का बैग चोरी का मामला सामने आया है। एनिवर्सरी प्रोग्राम के दौरान स्टेज के पास कुर्सी पर बैग रखा हुआ था। मैरिज गार्डन में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरों की करतूत कैद हो गई। शिवदासपुरा थाना पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

SI घनश्याम ने बताया- महावीर नगर, बजाज नगर निवासी गोयल परिवार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 11 मार्च को बिलवा शिवदासपुरा स्थित चंदन वन गार्डन में शादी की 25वीं सालगिरह का प्रोग्राम चल रहा था। स्टेज पर चल रहे प्रोग्राम के दौरान रात करीब 11:15 बजे परिवार के सदस्य ने हाथ में लगा बैग पास ही कुर्सी पर रख दिया। करीब 10 मिनट बाद बैग संभालने पर गायब मिला।

काफी तलाश करने पर भी बैग नहीं मिला। मैरिज गार्डन में लगे CCTV फुटेज को खंगालने पर चोरों की करतूत का पता चला। कुर्सी पर रखे बैग को एक बदमाश अपने कोर्ट के नीचे छिपाकर चुरा ले गया। चोरी गए बैग में सोने की 5-6 गिनी, सोने-चांदी के गहने, चांदी के सिक्के और 1.50 लाख रुपए रखे थे। शिवदासपुरा थाने में पीड़ित ने फुटेज के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करवाई।