ब्रेकिंग : राजस्थान में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट बैठक के बाद की घोषणा

जयपुर राजस्थान राज्य

ब्रेकिंग : राजस्थान में कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कैबिनेट बैठक के बाद की घोषणा

जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा की कैबिनेट की दूसरी बैठक में पेट्रोल डीजल के दाम कम करने का फैसला लिया गया है। सरकार ने वैट में 2 प्रतिशत कटौती की है। वैट में कटौती से पेट्रोल के रेट में 1 रुपए 40 पैसे से लेकर 5 रुपए 30 तक रेट कम होंगे, डीजल के रेट 4 रुपए 85 पैसे तक कम हाेंगे।

कल सुबह 6 बजे से लागू होंगी कीमतें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल पर कम हुई कीमतें शुक्रवार सुबह 6 बजे से लागू होंगी। इससे राज्य सरकार के ऊपर 1500 करोड़ रुपए का भार आएगा।

दरअसल, 10 और 11 मार्च को ही प्रदेश में वैट कम करने की मांग को लेकर पेट्रोल डीलर्स ने हड़ताल की थी। साथ ही सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था।

कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा
राज्य सरकार ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाया था। इसके बाद राज्य सरकार ने भी यह फैसला लिया। इससे राज्य सरकार पर 1639 करोड़ रुपए का भार आएगा।

कैबिनेट की पहली बैठक में लिए गए थे कई अहम निर्णय
भजनलाल सरकार की पहली कैबिनेट बैठक 18 जनवरी को हुई थी। इस बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए थे। पहली कैबिनेट बैठक में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) की मुख्य परीक्षा की डेट बढ़ाने का निर्णय लिया गया था। इसके अलावा गहलोत सरकार के आखिरी 6 महीने में लिए गए निर्णयों का रिव्यू करने का फैसला भी पहली कैबिनेट बैठक में लिया गया था।

बैठक मीसा बंदियों की पेंशन शुरू सहित अन्नपूर्णा रसोई में भोजन की मात्रा बढ़ाने का फैसला भी लिया गया था। भजनलाल कैबिनेट की पहली बैठक सरकार के गठन के 34 दिन बाद हुई थी।