
नाकाबंदी तोड़ भागे तस्कर, पुलिस ने पीछा कर 27 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा
दैनिक खबरां। बीकानेर संभाग के चूरू जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नकेल” के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सरदारशहर और भानीपुरा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में करीब 27 लाख रुपये से अधिक कीमत का अफीम और डोडा पोस्त जब्त किया गया है।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 5.445 किलो अफीम और 1.45 किलो डोडा पोस्त बरामद किया। वहीं नशा तस्करी में प्रयुक्त एक कार और एक ट्रक को भी जब्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस की नाकाबंदी के दौरान तस्करों ने वाहन भगाकर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

