शर्मनाक जिम्मेदारों! बीकानेर में सीवर लाइन कार्य की लापरवाही से मकानों को भारी नुकसान, बड़ा हादसा होने की आशंका
दैनिक खबरां,बीकानेर। बीकानेर में मस्त-मौला शासन है, जंहा आए दिन लापरवहियों के नए-नए मामले सामने आ रहें है। वंही बड़े मजेदार बात तो यह है कि इनकी तरफ ध्यान देने की हिमाकत किसी भी जिम्मेदार अफसर में नहीं है। कंही कोई बड़ा हादसा हो जाता है तो बड़े ही शर्मनाक सिस्टम से एक दूसरे पर आरोपों की झड़ी लग जाती है। जांच बैठाई जाती है और फिर कुछ दिन सख्ती की तस्वीरें मिडिया में छपती है और फिर हाल-जैसा का तैसा। कुछ ऐसा ही गंभीरता वाला नजारा शहर में देखने को मिल रहा है जंहा किसी बड़ी अनहोनी का जिम्मेदार बड़ी ही बेसब्री से मानो इंतजार कर रहें है। बताया जाता है कि मुडिया मालियों का मोहल्ला, जैन पाठशाला के पीछे नया कुआँ क्षेत्र में जारी सीवर लाइन निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही सामने आई है। इसको लेकर स्थानीय निवासियों नें जागरूकता दिखाई है।
यहां के निवासी ज्ञानचंद सोनी ने जिला कलेक्टर को भेजी शिकायत में बताया कि ठेकेदार कंपनी द्वारा बिना किसी प्रणाली के काम किया जा रहा है, जिससे पानी की पाइप लाइन टूट गई और उसे ठीक करने की बजाय मिट्टी डालकर दबा दिया गया। इस लापरवाही के कारण पानी घरों के नीचे चला गया, नींव की मिट्टी खिसक गई और मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी की कार्यप्रणाली पूरी तरह गैर-ज़िम्मेदाराना है, गली लंबे समय से बंद पड़ी है और घरों की सुरक्षा खतरे में है। प्रभावित लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल मौके का मुआयना करने, नुकसान का सही आकलन करवाकर कंपनी से मुआवजा दिलाने और क्षेत्र के निवासियों को सुरक्षित रखने की मांग की है। निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो संभावित हादसे की जिम्मेदारी कंपनी और प्रशासन की होगी।

