धर्मेन्द्र की 90वीं जयंती पर गीत– संगीत के कार्यक्रम में भावुक हुए फैंस

बीकानेर

धर्मेन्द्र की 90वीं जयंती पर गीत–संगीत के कार्यक्रम में भावुक हुए फैंस

दैनिक खबरां,बीकानेर। ये शाम मस्तानी म्यूज़िकल फाउंडेशन रजि., जयपुर की बीकानेर शाखा की ओर से सोमवार दोपहर 1 से 4 बजे तक जस्सूसर गेट के बाहर प्रेम आवास में सिने अभिनेता एवं पूर्व सांसद स्व. धर्मेन्द्र की 90वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे उनके फैंस नम आँखों से धर्मेन्द्र को याद करते नज़र आए। कई प्रशंसक हाथों में धर्मजी की तस्वीर और उनकी फिल्मों के सदाबहार गीतों के रिकॉर्ड प्लेयर लेकर पहुंचे। संस्था संरक्षक एवं कार्यक्रम आयोजक सुनील दत्त नागल ने बताया कि इस विशेष अवसर पर “ओ जाने वाले आजा, तेरी याद सताए…” जैसे मशहूर गीतों के साथ संगीत कार्यक्रम आयोजित कर धर्मेन्द्र को याद किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों रामकिशोर यादव, राजेन्द्र बोथरा, नंदकिशोर भूंड, सुनील दत्त नागल, निहारिका गर्ग, राहुल रंगा, विमल किराडू, श्याम सुंदर सांखला, प्रेम सिरोही, नरेश खत्री, महेश वर्मा, दीपक पारीक, केशव पारीक, शाकिर हुसैन चौपदार सहित कई कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में संगीत प्रेमी सैय्यद अख्तर और प्रेम सिरोही का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में बतौर अतिथि बीजेपी नेता राजकुमार जीनगर, अनिल पाहुजा, देश्नोक से बीजेपी नेता शांति देवी चौहान और पूर्व पार्षद सुनील बांठिया उपस्थित रहे। विशेष आमंत्रित मेहमान के रूप में वंदेमातरम् मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कोचर, विश्व हिन्दू परिषद धर्माचार्य संपर्क प्रमुख बीकानेर महानगर हरिकिशन व्यास, कौशलेष गोस्वामी, आरसी सिरोही, दिलीप गुप्ता और अर्जुनराम चौधरी भी मौजूद रहे। इसके अलावा धर्मेन्द्र फैंस लक्ष्मण सोलंकी, रोनक सिरोही, पूर्व सिरोही, शाहिद और देवेश भाटी सहित अनेक प्रशंसक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का मंच संचालन नरेश खत्री ने किया।