पीबीएम ट्रोमा में भर्ती गंभीर घायल युवक,कोई पहचानता हो तो तुरंत करें पीबीएम में संपर्क..

बीकानेर

पीबीएम ट्रोमा में भर्ती गंभीर घायल युवक,कोई पहचानता हो तो तुरंत करें पीबीएम में संपर्क..

बीकानेर। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में जामसर से रैफर होकर आए गंभीर घायल युवक का इलाज चल रहा है। घायल मरीज के साथ कोई परिजन भी नही है, ऐसे में इसकी पहचान नही हो पाई है। ट्रोमा में भर्ती घायल युवक की देखभाल असहाय सेवा संस्थान राजकुमार खड़गावत व ताहिर हुसैन देखभाल कर रहे है।

मिली जानकारी के अनुसार इस 35 वर्षीय घायल युवक को मंगलवार 23 अगस्त को अचेत अवस्था मे किस्तुरिया रोड, जामसर से एम्बुलैंस द्वारा ट्रॉमा सेंटर में लाया गया था। स्थिति गंभीर होने के चलते यह कुछ भी बोल नहीं पा रहा है। ऐसे में आप सभी से अपील है कि अगर इस घायल युवक के बारे में कोई भी जानकारी हो तो तुरंत पीबीएम ट्रोमा सेंटर या फिर असहाय सेवा संस्थान में सम्पर्क करें। आपका एक प्रयास बड़ा मददगार साबित हो सकता है। देखें फ़ोटो