भुट्टा चौराहें के पास शव मिलने से फैली सनसनी मृतक युवक की हुई शिनाख्त,एसपी ने कहा ये..

बीकानेर

भुट्टा चौराहें के पास शव मिलने से फैली सनसनी मृतक युवक की हुई शिनाख्त,एसपी ने कहा ये..

बीकानेर, दैनिक खबरां। शहर के भुट्टा चौराहे के पास कब्रिस्तान में आज एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वंही एसपी तेजस्विनी गौतम सहित आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके पर डॉग स्क्वाड व एसएफएल की टीम को बुलाया गया है। एसपी तेजस्विनी गौतम ने दैनिक खबरां को बताया मृतक की शिनाख्त हो गई है।

मृतक का नाम श्रवणसिंह पुत्र दमन सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी गंगानगर है। एसपी ने बताया पुलिस अनुसंधान कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य जांच बिन्दुओ के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि इसकी हत्या हुई या फिर अन्य कारणों से मौत हुई होगी। इससे पहले घटना की सुचना पर असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खड़गावत अपने सेवादारों के साथ मौके पर एमबुलेंस लेकर पहुंचे और पुलिस द्वारा घटनास्थल के साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया गया है।