राजस्थान में मंत्रिमंडल का गठन, 22 मंत्रियों ने ली शपथ, बीकानेर से गोदारा कैबिनेट मंत्री, देश में पहली बार चलते चुनाव में प्रत्याशी को बनाया मंत्री

बीकानेर राजनीति राजस्थान

राजस्थान में मंत्रिमंडल का गठन, 22 मंत्रियों ने ली शपथ
देश में पहली बार चलते चुनाव में प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया, 12 कैबिनेट, 10 राज्य मंत्री बनाए गए
सबसे पहले किरोड़ी लाल मीणा ने ली मंत्री पद की शपथ, बीकानेर से सुमित गोदारा कैबिनेट मंत्री बने


जयपुर। राजस्थान में भजनलाल सरकार मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री हैं। सांसद पद छोडक़र विधायक बने किरोड़ीलाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।
सुरेंद्र पाल सिंह टीटी के मंत्री पद की शपथ के बाद मोदी के समर्थन में नारे लगे। उन्हें विधायक से पहले मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। वे श्रीकरणपुर विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। यह देश में पहला मामला है, जब चलते चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया हो।
इन्होंने ली कैबिनेट मंत्री की शपथ : किरोड़ीलाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी, सुमित गोदारा
इन्होंने ली राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ : संजय शर्मा, गौतम कुमार दक, झाबर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल टीटी, हीरालाल नागर
इन्होंने ली राज्य मंत्री पद की शपथ : ओटाराम देवासी, विजय सिंह चौधरी, मंजू बाघमार, केके विश्नोई, जवाहर सिंह बेढ़म