रानी बाजार क्षेत्र में हुआ सड़क हादसा, युवती की गई जान
दैनिक खबरां, बीकानेर। शहर के रानी बाजार क्षेत्र में बीती रात हुए सड़क हादसे में एक नर्सिंगकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात करीब 9 बजे के आसपास हुआ, जब स्कूटी और बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार युवती मारवाड़ हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थी। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

