दीपावली के दिन 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, घर में मचा कोहराम
दैनिक खबरां, बीकानेर। शहर के मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र से दीपावली के दिन आत्महत्या का मामला सामने आया है। जंहा रामपुरा बस्ती की गली नंबर 05 में रहने वाले 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस संबंध में मृतक के चाचा पूनमचंद जल पुत्र पुरखाराम नें पुलिस को रिपोर्ट दी है। चाचा पूनमचंद ने पुलिस को बताया कि राहुल पुत्र ओमप्रकाश ने घर में बने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली, तो घर में कोहराम मच गया। पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है । आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

