बीकानेर में दो स्थानों पर झगड़ा और तोड़फोड़, महिलाओं को दी गई जान से मारने की धमकी
दैनिक खबरां,बीकानेर। शहर के दो इलाकों में झगड़ा व तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई हैं। जंहा मुक्ताप्रसाद थाना क्षेत्र के ओडो का मोहल्ला सर्वोदय बस्ती निवासी दुर्गा देवी धवल पत्नी लूणकरण धवल ने मंगलवार को मुक्ताप्रसाद थाने में रिपोर्ट दी कि मोहल्ले में आए करीब 15-20 जनों ने उसके घर के बाहर आकर मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़ की तथा जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों में श्याया जाट, सुनील बित्रोई, जाहिद, मुकेश, तौहीद, सोफीन मुसलमान, बजरंग जाट, राहुल आचार्य, अरशद भाटी, किसन ओड (गोलिया), नवाज मुसलमान, अदिल, शीशपाल, विक्की पठान सहित अन्य युवक शामिल हैं।
दूसरे मामले में राजीव नगर, मुक्ताप्रसाद नगर निवासी रतना देवी पत्नी जेठाराम ने बताया कि गणेश पुत्र रमेश, सुरेश पुत्र पप्पूराम, विजय पुत्र छोटूराम, नेनी देवी, हडमान पुत्र रमेश, जय बगेरिया, महेश पुत्र मुन्नाराम, विष्णु पुत्र राजूराम सहित अन्य जनों ने घर में घुसकर मारपीट की, जिससे पति व पोती घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रार्थनापत्र के आधार पर मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

