राजस्थान : बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में तीसरी सूची पर मंथन, शेष 76 सीटों में 66 पर पिछली बार हुई थी हार

जयपुर राजनीति राजस्थान राज्य

राजस्थान : बीजेपी कोर कमेटी की बैठक में तीसरी सूची पर मंथन, शेष 76 सीटों में 66 पर पिछली बार हुई थी हार

जयपुर। भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शुक्रवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची पर मंथन किया गया। शेष बची 76 सीटों में से 66 सीटें ऐसी हैं जिन पर बीजेपी पिछली बार हारी थी। हालांकि इनमें कुछ सीटें ऐसी है जिन पर बीजेपी कम अंतर से हारी थी, ऐसे में इन सीटों पर प्रत्याशी चयन करना बीजेपी के लिए टेडी खीर साबित हो रही है। कोर कमेटी में प्रत्याशियों की सूची के बाद होने वाली बगावत को रोकने को लेकर भी चर्चा गई। मरुधरा के महासमर को जीतने के लिए बीजेपी पूरी तरह सक्रिय हो गई है। बीजेपी ने प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से 124 सीटों पर दो सूचियों में प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। पहली और दूसरी सूची पर बीजेपी में कई जगह प्रत्याशियों का विरोध भी हो रहा है। बीजेपी 20 0 में से बची हुई 76 सीटों पर टिकट घोषणा की कवायद कर रही है। सूची जारी करने से पहले पार्टी नेता एक एक सीट पर विचार मंथन कर रहे हैं।