छात्र नेता रविन्द्र सिंह भाटी सहित कई नेताओ की हुई भाजपा में एंट्री..

जयपुर जोधपुर

छात्र नेता रविन्द्र सिंह भाटी सहित कई नेताओ की हुई भाजपा में एंट्री..

बीकानेर@दैनिक खबरा। भाजपा चुनावों के चलते अपना कुनबा बढ़ाने में जुटी है। बीते दिनों कांग्रेस की दिग्गज नेता ज्योति मिर्धा की एंट्री हुई। जिसके बाद दिग्गज नेता देवीसिंह भाटी को वापस शामिल किया गया। आज फिर से भाजपा कार्यालय में कुछ नेताओं का भाजपा में शामिल किया गया है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, प्रभारी अरुण सिहं, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड की मौजूदगी में जोधपुर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष रहे रविन्द्र सिंह भाटी को भाजपा में शामिल किया गया है। वहीं जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, पूर्व विधायक के बेटे चन्द्रशेखर बैद सहित कई नेताओ को आज पार्टी की सदस्यता दिलवाई गयी है।