राजस्थान: पटरी पर अचानक गिरा नशे में चूर युवक, ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, देखें विडियो…

देश पुलिस कार्रवाई राजस्थान राज्य सवाईमाधोपुर

राजस्थान: पटरी पर अचानक गिरा नशे में चूर युवक, ऊपर से गुजरी मालगाड़ी, देखें विडियो…

सवाई माधोपुर, @Dainikkhabraan। आपने एक कहावत जरूर सुनी होगी, ‘जाको राखे साइयां मार सके ना कोई’, यह राजस्थान के सवाई माधोपुर एक शख्स पर बिल्कुल सटीक साबित हुई है। युवक के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई और युवक को खरोंच तक नहीं आई। दरअसल गंगापुर सिटी में करौली और हिंडौन फाटक के बीच दिल्ली मुंबई मेन लाइन पर एक युवक के ट्रेन की चपेट में आने की खबर लोगों को मिली थी। जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग उसे देखकर दंग रह गए।

वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक के बीचों-बीच बेसुध अवस्था में पड़ा हुआ था और उसके ऊपर से पूरी मालगाड़ी गुजरती हुई दिख रही है। रेल पटरी पर पड़े हुए युवक का नाम डालचंद महावर है जिसकी उम्र 27 साल है। पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई, लेकिन उसे एक खरोंच तक नहीं आई। जानकारी के मुताबिक युवक गंगापुर सिटी के नसिया कॉलोनी का रहने वाला है और आदतन शराबी है। शराब के नशे में युवक रेलवे पटरी पार कर रहा था इस दौरान नशे में होने की वजह से रेल लाइन की दोनों पटरियों के बीच में फंस गया। सिर में चोट लगने की वजह से बेहोश हो गया और ट्रैक पर ही पड़ा रहा।

इसी दौरान ट्रैक पर एक मालगाड़ी दिल्ली से मुंबई की ओर गुजर रही थी। युवक रेलवे पटरियों के बीच पड़ा रहा और पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से निकल गई।

Rajasthan: A drunken youth suddenly fell on the track, goods train passed over, watch video…

Sawai Madhopur, @Dainikkhabraan. You must have heard a saying, ‘Jako rakhe saiyan mar sake na koi’, which has proved to be absolutely accurate on a person in Sawai Madhopur, Rajasthan. The goods train passed over the young man and the young man did not even get scratched. In fact, people got the news of a young man being hit by a train on the Delhi-Mumbai main line between Karauli and Hindaun gate in Gangapur City. When the video of this incident went viral on social media, people were stunned to see it.

In the video, a young man was lying unconscious in the middle of the railway track and the entire goods train is seen passing over him. The name of the young man lying on the railway track is Dalchand Mahawar, whose age is 27 years. The whole freight train passed over him, but he did not get a single scratch. According to the information, the youth is a resident of Nasiya Colony of Gangapur City and is habitually an alcoholic. The young man was crossing the railway track under the influence of alcohol, during which he got stuck in between the two tracks of the railway line due to being intoxicated. Due to a head injury, he fell unconscious and remained on the track.

Meanwhile, a goods train was passing from Delhi to Mumbai on the track. The young man was lying between the railway tracks and the entire goods train ran over him.