बीजेपी के पूर्व सांसद साइबर ठगों के शिकार में फंसे, महिला की अश्लील फोटो दिखाकर ठगे…..
शाहजहांपुर, @Dainikkhabraan। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर बीजेपी के पूर्व सांसद मिथलेश कुमार साइबर ठगों के शिकार में फंस गए। मिथलेश कुमार को बदायूं के दातागंज विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया गया है. वो इस दौरान कंट्री इन होटल में रुके हुए थे। बीते 7 फरवरी की रात में उनके मोबाइल पर एक वीडियो कॉल आया, जिसमें ठगों ने महिला को अश्लील तरीके से दिखाया और फिर एसएचओ साइबर सेल के नाम से उनके पास फोन आया। ब्लैकमेल कर उनसे 25 हजार 125 रुपये मांगे गए। रुपये देने के बाद उनसे और पैसे मांगे। इस पर उन्होंने सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया।
सिविल लाइंस थाने में दर्ज मुकदमे के मुताबिक, पूर्व सांसद चुनाव प्रचार के लिहाज से यहां आए थे। शहर के एक होटल में सात फरवरी की रात ठहरे हुए थे। देर रात उनके मोबाइल पर एक वीडियो कॉल रिसीव करने पर वीडियो में महिला की अश्लील तस्वीर दिखाई दी। वह समझ नहीं पाए और उन्होंने तुरंत ही फोन काट दिया। इसके बाद उस महिला द्वारा फिर से फोन आया और 10 हजार रुपये मांगे। इस पर उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और उसका फोन नंबर ब्लॉक कर दिया।
इसके बाद 8 फरवरी को फिर पैसे की मांग की गई और कहा गया कि मैं गौरव मल्होत्रा साइबर एसएचओ बोल रहा हूं। आपका एक वीडियो मेरे पास आया है जो यूट्यूब पर अपलोड है, मैं उसका नंबर दे देता हूं।
आप बात कर लीजिए। इसके बाद उन्हें बताया कि तुम्हारा वीडियो यूट्यूब पर अपलोड है। आप ₹25,125 आधे घंटे में जमा कर दो, फिर हम इस वीडियो रोक कर उस लड़की को गिरफ्तार कर लेंगे। अन्यथा इस वीडियो को हम वायरल कर देंगे और तुम समाज में मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहोगे। उनके द्वारा दिए गए नंबर पर ₹25,125 दो भाग में 22000 और 3125 भेज दिए।
इसके बाद फिर से राहुल शर्मा ने ऐसे ही तीन वीडियो और बताते हुए ₹75,375 रुपये की डिमांड की। पूर्व सांसद मिथलेश कुमार ने कहा कि मुझे धोखे से फंसाया गया और मुझे मानसिक रुप से प्रताड़ित किया गया। इस मामले पर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल गौरव मल्होत्रा, राहुल शर्मा और अज्ञात महिला कॉलर के खिलाफ धारा 500, 384 IPC और आईटी एक्ट की धारा 66 D के तहत मुकदमा कायम कर लिया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Former BJP MP caught in victim of cyber thugs, cheated by showing obscene photo of woman…..
Shahjahanpur, @Dainikkhabraan. A shocking case has come to light from Shahjahanpur in Uttar Pradesh. Where former BJP MP Mithlesh Kumar got caught in the victim of cyber thugs. Mithlesh Kumar has been appointed as the in-charge of Dataganj Vidhan Sabha of Badaun. During this time he was staying at the Country Inn Hotel. On the night of 7 February, a video call was received on his mobile, in which the thugs showed the woman in an obscene manner and then a call came to him in the name of SHO Cyber Cell. 25 thousand 125 rupees were demanded from him by blackmail. After giving Rs., asked him for more money. On this, he filed a case at the Civil Lines police station.
According to the case registered at the Civil Lines police station, the former MP had come here for campaigning. They were staying on the night of February 7 in a hotel in the city. On receiving a video call on her mobile late last night, an obscene picture of the woman appeared in the video. He could not understand and immediately hung up the phone. After this, the woman called again and asked for 10 thousand rupees. On this he refused to pay the money and blocked his phone number.
After this, again on 8 February, money was demanded and it was said that I am speaking Gaurav Malhotra Cyber SHO. A video of yours has come to me which is uploaded on YouTube, I will give its number.
You talk. After this told them that your video is uploaded on YouTube. You deposit ₹ 25,125 in half an hour, then we will stop this video and arrest that girl. Otherwise we will make this video viral and you will not be able to show your face in the society. Sent ₹25,125 in two parts, 22000 and 3125 on the number given by him.
After this, Rahul Sharma again demanded ₹ 75,375 citing three more such videos. Former MP Mithlesh Kumar said that I was falsely implicated and I was mentally tortured. On this matter, SP City Praveen Singh Chauhan said that at present, a case has been registered against Gaurav Malhotra, Rahul Sharma and unknown female caller under Section 500, 384 IPC and Section 66D of IT Act. Action will be taken on the basis of whatever facts come to the fore in the investigation.

