राजस्थान में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री महंगी: सरकार ने कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में की बड़ी बढ़ोतरी

राजस्थान

राजस्थान में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री महंगी: सरकार ने कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में बड़ी बढ़ोतरी की

दैनिक खबरां,बीकानेर। राजस्थान में मकान, दुकान और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री महंगी हो गई है। राज्य सरकार ने इस बार स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क बढ़ाने के बजाय निर्माण लागत (कंस्ट्रक्शन कॉस्ट) में बढ़ोतरी की है। वित्त विभाग के नए आदेशों के अनुसार आरसीसी छत वाले निर्माण की दर 1200 से बढ़ाकर 1800 रुपए प्रति वर्ग फीट कर दी गई है, जबकि मल्टीप्लेक्स व बेसमेंट वाले शॉपिंग मॉल की लागत 1815 से बढ़ाकर 2100 रुपए और बिना मल्टीप्लेक्स वाले मॉल की दर 1430 से बढ़ाकर 2000 रुपए कर दी गई है। फाइव स्टार श्रेणी के होटल-क्लब की लागत 2090 से बढ़ाकर 2500 रुपए तथा इससे नीचे की कैटेगरी के होटल की निर्माण दर 1595 से बढ़ाकर 2100 रुपए कर दी गई है। खाली जमीन पर बनी बाउंड्रीवाल की दर 400 से बढ़ाकर 500 रुपए प्रति रनिंग मीटर और औद्योगिक प्लॉट पर बने शेड या वेयरहाउस की लागत 4000 से बढ़ाकर 5000 रुपए प्रति वर्ग मीटर तय की गई है। सरकार का कहना है कि इसका बड़ा असर आम खरीदार पर नहीं पड़ेगा क्योंकि अधिकांश शहरों और कस्बों में प्रॉपर्टी की खरीद वैल्यू पहले से ही डीएलसी और निर्माण लागत की मिनिमम वैल्यू से अधिक रहती है।